1 जुलाई को धमाका करेगा Nothing Phone 3 – जानिए क्या है खास!
भाई साहब! मोबाइल की दुनिया में एक और धांसू एंट्री होने वाली है – Nothing Phone 3! Carl Pei की कंपनी Nothing ने पहले दो फोनों से ही लोगों का ध्यान खींच लिया था, अब तीसरा वर्ज़न लेकर आ रही है जो 1 जुलाई 2025 को लॉन्च होने वाला है Nothing Phone 3। आइए देसी भाषा में समझते हैं कि इस फोन में क्या है “खास तड़का”। मोबाइल की दुनिया में फिर मचेगा धमाल! Nothing कंपनी ले आई है अपना अगला स्मार्टफोन – Nothing Phone 3, जो 1 जुलाई 2025 को लॉन्च होने जा रहा है। इस बार फोन में है एकदम यूनिक डिजाइन – ट्रांसपेरेंट बैक और चमकदार Glyph लाइट्स, जो हर नोटिफिकेशन को बना देती हैं स्पेशल।फोन में मिलेगा तगड़ा प्रोसेसर – Snapdragon 8s Gen 4, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग में जान फूंक देगा। साथ ही 6.77 इंच की AMOLED स्क्रीन, 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी – मतलब पूरा दिन चलेगा धमाके के साथ।
कीमत का अंदाजा ₹55,000 से ₹90,000 तक लगाया जा रहा है। अगर आप भीड़ से हटकर कुछ नया और स्टाइलिश ढूंढ रहे हैं, तो Nothing Phone 3 जरूर ट्राय कीजिए – क्योंकि इसमें है “सिर्फ फोन नहीं, फीलिंग!”

Nothing Phone 3 Frist Look
कैमरा – 50MP का तगड़ा ट्रिपल कैमरा फोन में होगा: 50 MP मेन कैमरा, अल्ट्रा वाइड लेंस,पोर्ट्रेट सेंसर
और सामने से 32 MP का सेल्फी कैमरा – रील बनाने वालों के लिए मस्त!
बैटरी – दिनभर की टेंशन खत्म 5000mAh की बैटरी ,50W फास्ट चार्जिंग (तार से) ,20W वायरलेस चार्जिंग
स्क्रीन – AMOLED की शान
6.77 इंच की बड़ी LTPO AMOLED स्क्रीन
120Hz रिफ्रेश रेट
3000 निट्स ब्राइटनेस (धूप में भी साफ दिखेगा)
डिज़ाइन – ग्लास बॉडी और ग्लोइंग लुक!
Nothing का USP यानी ‘यूनिक सेलिंग पॉइंट’ है इसका ट्रांसपेरेंट बैक और RGB लाइट्स वाला ग्लिफ इंटरफेस। Nothing Phone 3 इस बार भी वही ग्लोइंग LED लाइट्स देखने को मिलेंगी जो नोटिफिकेशन से लेकर कॉलिंग तक सब कुछ खास बना देती हैं।
प्रोसेसर – ताकतवर Snapdragon 8s Gen 4
Nothing Phone 3 इस बार कंपनी लेके आई है Qualcomm का ताज़ा चिप – Snapdragon 8s Gen 4, यानी गेमिंग हो या फोटो एडिटिंग – सब कुछ चलेगा स्मूथ जैसे मखन।
कीमत – मिड रेंज या प्रीमियम?
Nothing Phone 3 अभी कंपनी ने कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अंदाज़ा है कि फोन की कीमत ₹55,000 से ₹90,000 के बीच होगी – यानी मिड से प्रीमियम रेंज का कॉकटेल।
कहां मिलेगा?
1 जुलाई को लॉन्च के बाद Flipkart और Nothing की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। प्री-बुकिंग की जानकारी जल्द आने वाली है।
अगर आप भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं और एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो दिखने में दमदार हो, कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों में अव्वल हो – तो Nothing Phone 3 आपके लिए “एकदम झक्कास” ऑप्शन है।
Nothing Phone 3 vs OnePlus Nord 5 vs Samsung Z Flip 7
Feature | Nothing Phone 3 | OnePlus Nord 5 | Samsung Z Flip 7 |
---|---|---|---|
चिपसेट | Snapdragon 8s Gen 4 | Snapdragon 7+ Gen 3 | Snapdragon 8 Gen 3 / Exynos |
स्क्रीन | 6.77″ AMOLED, 120Hz | 6.74″ AMOLED, 120Hz | Foldable AMOLED, 120Hz |
कैमरा | 50MP + 32MP selfie | 64MP + 16MP selfie | 200MP (rumored) |
बैटरी | 5000mAh, 50W wired | 5000mAh, 80W fast | 3700mAh (approx.) |
स्टाइल | Transparent + Glyph LED | Clean flat design | Foldable – premium feel |
कीमत | ₹55K–₹90K (expected) | ₹30K–₹45K | ₹1.2L+ (premium) |