10वीं के बाद क्या करें? साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स अपनी रुचि समझकर सही रास्ता कैसे चुनें

10वीं का रिज़ल्ट आते ही एक अजीब सा सन्नाटा भी होता है और हलचल भी। घर में रिश्तेदार पूछने लगते हैं, “अब क्या लेने वाला..

10वीं का रिज़ल्ट आते ही एक अजीब सा सन्नाटा भी होता है और हलचल भी। घर में रिश्तेदार पूछने लगते हैं, “अब क्या लेने वाला है?” दोस्त अपनी-अपनी बातें करने लगते हैं कोई कहता है साइंस ही लेना, कोई कॉमर्स की सलाह देता है, और कोई बोल देता है कि आर्ट्स में स्कोप कम है।

ऐसे माहौल में अक्सर बच्चे खुद से ज़्यादा दूसरों की सुन लेते हैं। और यहीं से कन्फ्यूजन शुरू होता है।

सच यह है कि 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनना सिर्फ एक क्लास का फैसला नहीं होता, यह धीरे-धीरे आपके आने वाले रास्ते की दिशा तय करता है। इसलिए यह ज़रूरी है कि यह फैसला समझदारी से लिया जाए, बिना किसी दबाव के।

पहले खुद को समझना ज़रूरी है

कई बार हम सीधे यह सोचने लगते हैं कि कौन-सी स्ट्रीम “बेस्ट” है, लेकिन असली सवाल यह है कि हमारे लिए क्या सही है।

अगर आप थोड़ा शांत होकर सोचें, तो आपको खुद ही कुछ संकेत मिलने लगेंगे। जैसे, कुछ बच्चों को मैथ्स के सवाल हल करने में मज़ा आता है, वो घंटों तक लगे रहते हैं और थकते नहीं। वहीं कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें बिज़नेस, पैसे और मार्केट की बातें दिलचस्प लगती हैं। और कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जिन्हें लिखना, समझना, समाज के बारे में जानना या कुछ नया क्रिएट करना अच्छा लगता है।

यही छोटे-छोटे संकेत बताते हैं कि आपका झुकाव किस तरफ है।

साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स फर्क समझना आसान है

अगर आसान भाषा में समझें, तो साइंस उन बच्चों के लिए सहज बन जाती है जिन्हें चीज़ों को समझने, उनके पीछे का कारण जानने और लॉजिक में काम करने में मज़ा आता है। आगे चलकर यही बच्चे इंजीनियरिंग, मेडिकल या टेक्निकल फील्ड की ओर जाते हैं। लेकिन इसके साथ एक बात साफ है इसमें मेहनत भी उतनी ही लगती है, और बिना रुचि के इसे निभाना मुश्किल हो जाता है।

कॉमर्स थोड़ा अलग दुनिया है। यहाँ पढ़ाई का फोकस इस बात पर होता है कि पैसा कैसे काम करता है, बिज़नेस कैसे चलता है, और फैसले कैसे लिए जाते हैं। जिन बच्चों को अकाउंट्स या इकोनॉमिक्स जैसे सब्जेक्ट समझ में आते हैं, वे धीरे-धीरे इस फील्ड में अपनी जगह बना लेते हैं। आगे चलकर यही रास्ता CA, बैंकिंग या खुद का बिज़नेस शुरू करने तक जाता है।

आर्ट्स को लेकर आज भी कई गलतफहमियाँ हैं, लेकिन सच यह है कि यह स्ट्रीम उन बच्चों के लिए सबसे सही होती है जिनमें समझने, सोचने और अपने विचार रखने की क्षमता होती है। यहाँ से कानून, प्रशासन, पत्रकारिता, डिज़ाइन जैसे कई रास्ते खुलते हैं। और आज के समय में इनकी अहमियत पहले से कहीं ज़्यादा बढ़ चुकी है।

असली गलती कहाँ होती है

ज़्यादातर बच्चे यहाँ एक छोटी-सी गलती कर देते हैं, जो आगे चलकर बड़ी बन जाती है।

कभी दोस्त को देखकर फैसला ले लेते हैं, कभी यह सोचकर कि “सब साइंस ले रहे हैं तो मैं भी ले लूँ।” कई बार घर वालों की उम्मीदें भी दबाव बना देती हैं।

शुरुआत में सब ठीक लगता है, लेकिन कुछ महीनों बाद वही स्ट्रीम बोझ लगने लगती है। पढ़ाई में मन नहीं लगता और धीरे-धीरे आत्मविश्वास भी कम होने लगता है।

सही रास्ता कैसे चुनें

अगर आप सच में चाहते हैं कि आगे चलकर आपको पछताना न पड़े, तो थोड़ा समय खुद को समझने में लगाइए।

अपने आप से ईमानदारी से पूछिए कि आपको कौन-सा विषय समझ में आता है, किसमें आप बिना दबाव के समय दे सकते हैं, और किस तरह का काम आपको आगे करते हुए अच्छा लगेगा।

अपने टीचर से बात करना भी बहुत मदद करता है, क्योंकि उन्होंने आपको पढ़ते हुए देखा है। अगर मौका मिले तो किसी ऐसे व्यक्ति से बात करें जो उस फील्ड में पहले से काम कर रहा हो जिसमें आपकी रुचि है।

यह छोटी-छोटी बातें मिलकर आपको एक साफ दिशा देती हैं।

एक और रास्ता भी है

हर किसी के लिए 11वीं–12वीं ही एकमात्र रास्ता नहीं होता। कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जिन्हें जल्दी कुछ सीखकर काम शुरू करना अच्छा लगता है। ऐसे में डिप्लोमा, आईटीआई या स्किल बेस्ड कोर्स भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

इनमें पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल काम सिखाया जाता है, जिससे आप जल्दी अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं।

अंत में एक जरूरी बात

स्ट्रीम कोई भी हो, आपकी मेहनत और आपका नजरिया सबसे ज्यादा मायने रखता है।

साइंस लेकर भी लोग रास्ता बदलते हैं, और आर्ट्स लेकर भी लोग बड़ी सफलता हासिल करते हैं। फर्क सिर्फ इतना होता है कि किसने अपने फैसले को समझकर लिया और उसे निभाया।

इसलिए जल्दबाज़ी में फैसला मत लीजिए। थोड़ा रुकिए, सोचिए, खुद को समझिए।

यही समय है जब आप अपनी दिशा तय कर सकते हैं और सही दिशा ही आगे चलकर मंज़िल बनती है।

AICTE Free Courses और Internship

लिंक: https://free.aicte-india.org

यहाँ आपको free technical courses मिलते हैं जैसे Python, AI, cloud computing। साथ ही future में internship के मौके भी मिल सकते हैं, जिससे आपको real experience मिलता है।

Skill India Digital

लिंक: https://www.skillindiadigital.gov.in

यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहाँ आप अलग-अलग स्किल्स सीख सकते हो जैसे coding, digital marketing, AI, और कई टेक्निकल काम। यहाँ बहुत सारे कोर्स फ्री में उपलब्ध हैं और ये आपको job-ready बनाने के लिए बनाए गए हैं।

SWAYAM (Government Free Online Courses)

लिंक: https://swayam.gov.in

अगर आप पढ़ाई के साथ-साथ कुछ नया सीखना चाहते हो, तो यह प्लेटफॉर्म बहुत काम का है। यहाँ Class 9 से लेकर graduation तक के कोर्स मिलते हैं, और ज्यादातर कोर्स फ्री होते हैं।

आप अपने टाइम के हिसाब से पढ़ सकते हो, किसी कोचिंग की जरूरत नहीं होती

About the Author

EduSpark Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *