IPL 2026 का बिगुल बज चुका है! 28 मार्च से शुरू होने वाले इस सीजन को लेकर फैन्स की दीवानगी सातवें आसमान पर है। ऐसे में IPL के 18 सालों में हमने कोई न कोई ऐसे रिकॉर्ड बनते और टूटते देखा है, जिनके बारे में सोचना भी मुश्किल लगता है। कई रिकॉर्ड तो सालों से ऐसे रहे हैं जैसे किसी ने इतिहास के पन्नों पर पत्थर की लकीर बना दी हो, ऐसे ही 5 रिकॉर्ड की बात हम आगे इस रिपोर्ट में करने वाले हैं। जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए लोहे के चने चबाने जैसा होगा।
क्रिस गेल का 175 रनों की तूफानी पारी: IPL 2026
आईपीएल इतिहास में शायद ही कभी होगा जहां एक सिंगल पारी में खिलाड़ी 175 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करें, T20 मैच में पूरी टीम मिलकर 175 रन नहीं जोड़ पाती, इस कारनामे को किया क्रिस गेल ने जिनका रिकॉर्ड आज भी बरकरार है,और शायद कोई बल्लेबाज इस तूफानी रिकॉर्ड को तोड़ पाए। साल 2013 में चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिस गेल ने जो तबाही मचाई थी, उसे आज भी कोई नहीं भूल पाया है। पुणे वॉरियर्स के खिलाफ गेल ने महज 66 गेंदों में 175 रन ठोक दिए थे। टी-20 क्रिकेट में एक ही पारी में इतने रन बनाना और 17 छक्के जड़ना किसी चमत्कार से कम नहीं है।
विराट कोहली का ‘Golden Year’: एक सीजन में 973 रन
IPL T20 में कई दशक ऐसे सीजन देखने को मिले है, जब कोई टीम 973 Runs किसी एक सीजन में उतने Runs नहीं बटोर पाती। IPL 2016 को ‘विराट कोहली सीजन’ के नाम से जाना जाता है। उस साल कोहली ने बल्ले से आग उगलते हुए 16 मैचों में 973 रन बना डाले थे, जिसमें 4 शानदार शतक शामिल थे।
किसी एक सीजन में 1000 के करीब रन बनाना आज भी हर बल्लेबाज का सपना है, लेकिन कोहली की इस ऊंचाई तक पहुंचना बहुत मुश्किल है। हालांकि इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भी टीम फाइनल तक का रास्ता सफर तो की परन्तु ट्रॉफी पर कब्जा हासिल नहीं कर पाई।
अमित मिश्रा की ‘हैट्रिक’ की हैट्रिक : IPL 2026
गेंदबाजी में भी एक ऐसा रिकॉर्ड है जो सालों से अटूट है। स्पिनर अमित मिश्रा IPL इतिहास के इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने 3 अलग-अलग बार हैट्रिक ली है। साल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स, 2011 में डेक्कन चार्जर्स और 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने ये कारनामे किए। आधुनिक क्रिकेट में जहाँ बल्लेबाजों का दबदबा बढ़ गया है, वहां तीन बार हैट्रिक लेना किसी भी गेंदबाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। क्या ये रिकॉर्ड 2026 में टूटने वाला है?
14 साल के वैभव सूर्यवंशी का ‘अजूबा’ शतक : IPL 2026
IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने जो किया, उसने क्रिकेट की परिभाषा बदल दी। शानदार शतक के बाद वैभव ने लाखों फैन्स के दिलों में अपनी जगह बना ली, वैभव ने मात्र 14 साल और 32 दिन की उम्र में, अपने पहले आईपीएल सीजन में पहला शतक बनाया – जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रन की पारी खेली।
Vibhav Suryavnshi को आईपीएल मेंस T20 क्रिकेट में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र का बल्लेबाज बना दिया। क्या वैभव का यह रिकॉर्ड 2026 में भी कायम रहेगा?
अल्जारी जोसेफ का जादुई स्पेल: 12 रन देकर 6 विकेट
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने अपने डेब्यू मैच (2019) में सनराइजर्स हैदराबाद की कमर तोड़ दी थी। उन्होंने मात्र 3.4 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट लिए थे। टी-20 जैसे छोटे फॉर्मेट में जहाँ गेंदबाज रन बचाने की सोचते हैं, वहां इतने कम रन देकर 6 विकेट लेना T20 मैच में अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
Indian premium league official website : https://www.iplt20.com
ऐसे दिलचस्प जानकारी के लिए ब्लॉग को शेयर करे , और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में जरूर दें।