क्या आप जानते हैं? IPL की पहली गेंद पर क्या हुआ था? जानिए 18 अप्रैल 2008 का वो अनसुना सच!

IPL 2026 की शुरुआत आज 28 मार्च से होने जा रहीं है, लेकिन क्या आप जानते है आज से ठीक 18 साल पहले यानी आईपीएल..

IPL 2008 Season 1 Match History

IPL 2026 की शुरुआत आज 28 मार्च से होने जा रहीं है, लेकिन क्या आप जानते है आज से ठीक 18 साल पहले यानी आईपीएल के महाकुंभ का पहला मुकाबला कब कैसे किसके बीच खेला गया आइए जानते है आज के इंटरेस्टिंग ब्लॉग में।

कब और कहाँ खेला गया पहला IPL मैच?

अक्सर क्रिकेट की दुनिया में हर रोज नए रिकॉर्ड बनते हैं टूटते हैं लेकिन जब किसी लीग या सीरीज की शुरुआत होती है, तो उसे मैच का परिणाम जो भी हो, एक टीम जीते या फिर हारे क्रिकेट के दीवाने उसे हमेशा तक याद रखते हैं, जो इतिहास के पन्नों पर खुद लिख जाती है, ऐसा ही हुआ था आईपीएल सीजन फर्स्ट का पहला मुकाबला जो एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, RCB और KKR बीच जहां से इस क्रिकेट जगत का सबसे बड़े महाकुंभ की शुरुआत हुई।

IPL 2008 1st Match

IPL का 1st टॉस और पहली गेंद का रोमांच

क्रिकेट के रूल्स के अकॉर्डिंग सबसे पहले टॉस की प्रक्रिया होती है और आईपीएल के पहले सीजन के पहले मुकाबले में टॉस राहुल द्रविड़ (RCB) और सौरव गांगुली (KKR) के बीच हुआ। जिनमें कप्तान राहुल द्रविड़ (RCB) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।सीजन की पहली गेंद प्रवीण कुमार (RCB) ने फेंकी, और पहला रन कोलकाता के कप्तान सौरव गांगुली ने लेग बाई के जरिए बनाया।

ब्रेंडन मैकुलम का IPL का ‘ऐतिहासिक’ तूफानी पारी 73 में 158*

सोचो की सीजन की शुरुआत हो रही हो और पहले T20 मैच में आप शतक लगाते हो पूरी टीम को आपके ऊपर भरोसा हो जाता है, मैच बिल्कुल सामान्य चल रहा था ,लेकिन फिर कीवी बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने वो किया जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। उन्होंने सिर्फ 73 गेंदों में 158 रन* बना डाले (10 चौके और 13 छक्के)। यह आईपीएल का पहला शतक था और इसने पूरी दुनिया को बता दिया कि यह लीग कितनी विस्फोटक होने वाली है।

दोनों IPL टीमों के कप्तान और प्लेइंग XI

• KKR कप्तान: सौरव गांगुली • RCB कप्तान: राहुल द्रविड़• KKR: सौरव गांगुली, ब्रेंडन मैकुलम, रिकी पोंटिंग, डेविड हसी, मोहम्मद हफीज, इशांत शर्मा, अजित अगरकर।• RCB: राहुल द्रविड़, विराट कोहली (उनका पहला मैच), जैक कैलिस, मार्क बाउचर, जहीर खान, प्रवीण कुमार।

IPL 2008 Team and Empire list

पहले IPL सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन था?

2008 के पहले ऑक्शन में सबसे महंगी बोली महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) पर लगी थी। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 1.5 मिलियन डॉलर (उस समय के लगभग ₹6 करोड़) में खरीदा था। तब से लेकर अभी तक महेंद्र सिंह धोनी ने एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं, और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी है। 2025 सीजन के अंत तक धोनी की आईपीएल से कुल कमाई लगभग 192.84 करोड़ रुपये हो चुकी थी, जो औसतन प्रति सीज़न 10.71 करोड़ रुपये है।

IPL T20 पहले मैच का परिणाम: कौन जीता?

मैकुलम के 158 रनों की बदौलत KKR ने 3 विकेट पर 222 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु (RCB) की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और केवल 82 रनों पर ऑल-आउट हो गई।

IPL FIRST MATCH WINNER

विजेता: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने यह मैच 140 रनों कुछ और इंटरेस्टिंग: से जीता।

मैन ऑफ द मैच: ब्रेंडन मैकुलम।

कुछ और इंटरेस्टिंग:

विराट कोहली उस मैच में सिर्फ 1 रन बनाकर अशोक डिंडा की गेंद पर आउट हो गए थे। • क्रिकेट के बादशाह Virat Kohli को पहले सीजन में आरसीबी ने इन्हें लगभग 12 लाख रुपए में खरीदा था, हालांकि उस समय ये इंटरनेशनल मैच के हिस्सा नहीं हुआ करते थे। • आईपीएल का पहला विकेट जहीर खान ने लिया (सौरव गांगुली का) था।• आईपीएल का पहला छक्का ब्रेंडन मैकुलम ने जहीर खान की गेंद पर मारा था।

यह भी पढ़ें: IPL इतिहास के 5 ऐसे रिकॉर्ड जो IPL 2026 में भी टूटना मुश्किल हैं?

IPL LIVE UPDATE: https://www.iplt20.com

ऐसे ही इंटरेस्टिंग ब्लॉग बनने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए, और इस ब्लॉक को अपने क्रिकेट के चाहने वालों के साथ जरूर साझा करें।

 

About the Author

EduSpark Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *