IPL 2026 की शुरुआत ने क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया है! जहाँ हर साल हम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) जैसी चैंपियन टीमों को पॉइंट्स टेबल के ऊपरी हिस्से में देखते थे, वहीं इस बार की तस्वीर बिल्कुल उलट है। CSK का प्रदर्शन पिछले साल से कुछ खास नहीं रहा? हालांकि फैंस का दावा है धोनी की वापसी होते ही प्वाइंट टेबल में उछाल आएगा। IPL के 18वें सीजन में आपने जरूर देखा होगा, सीएसके महज 4 मुकाबले ही अपने नाम कर पाई, खराब प्रदर्शन से प्वाइंट टेबल लिस्ट में सबसे नीचे रह गई थी।
IPL 2026 में RR का जलवा :
इस साल राजस्थान रॉयल्स जीत की इरादे पक्के करके इस सीजन में लौटी है और लगातार दो मैच जीत कर प्वाइंट टेबल की सबसे ऊपर अपनी सीट कब्जा की हुई है! रिपोर्ट के मुताबिक RR (+2.233) रन रेट से आगे चल रही है। RR का पहला मुकाबला GT के बीच हुआ, जिसमें RR ने तवा तोड़ बल्लेबाजी कर (210-6) रन बनाए। जबकि गुजरात की लगभग सारी टीम 20 ओवर के इस मैच में 204-8 रन ही जोड़ पाई। दुसरा मुकाबला सीएसके के बीच हुआ बल्लेबाजी करती हुई CSK की पूरी टीम 127 रन (19.4 ओवर) बना पाई, RR इस मुकाबले को बड़े आसानी से 128-2 मात्र 12.1 ओवर में जीत लिया।
RCB का IPL 2026 में विनिंग शुरुआत:
IPL 2026 का पहला मुकाबला RCB और SRH के मध्य खेला गया था, जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवरों में, 201-9 रनों का बड़ा पहाड़ खड़ा कर दिया, जिसका पीछा करते हुए आरसीबी की टीम ने 15.4 ओवर खेलकर (203- 4) बना दिए। इस मुकाबले में विराट कोहली ने 38 गेंदों में नाबाद 69* रन 5 चौके तो 5 छक्के की मदद से जड़ दिए। साल 2016 में धमाकेदार बल्लेबाजी के साथ विराट कोहली ने 900 से ज्यादा रन बनाकर आईपीएल में नया रिकॉर्ड बनाया था। क्या इस साल भी हुआ आंकड़ा छू पाएंगे?
DC और PBKS भी टॉप 4 में शामिल :
दिल्ली और पंजाब ने भी शानदार शुरुआत के साथ अपने दो-दो मुकाबले में प्वाइंट टेबल के दूसरे और तीसरे नंबर पर है, जहां दिल्ली 1.170 NRR से आगे बढ़ रही है तो वही PBKS भी दो मुकाबले जीत 4 पॉइंट के साथ NRR 0.637 प्वाइंट टेबल के शीर्ष पर पहुंचने का पीछा कर रही है।
IPL 2026 के प्वाइंट टेबल और रन रेट में अबतक सबसे आगे कौन?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक रन रेट के मामले में RCB (NRR 2.907) से आगे है, जबकि RR दो मुकाबले जीत NRR 2.233 में दूसरे स्थान पर है। हालांकि अभी आरसीबी ने अपना पहला मैच खेला है, अगर RCB अपने दूसरे मुकाबले में CSK पर दबदबा बनाने में सफल रही तो लगभग रन रेट के मामले में राजस्थान को पीछे छोड़ RCB प्वाइंट टेबल में सबसे टॉप पर दिखाई देगी। और राजस्थान नंबर 2 पर होगी।(आंकड़े 5 अप्रैल 2026 तक के अनुसार)।
MI और SRH की क्या होगी वापसी?
आईपीएल की 5 ट्रॉफी अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस IPL 2026 के अपने दो शुरुआती मुकाबले में एक जीत और एक हार का सामना करते हुए, प्वाइंट टेबल पर पोजिशन 6 के साथ NRR -206 से प्वाइंट टेबल और रन रेट में आगे बढ़ाने के लिए अगले मैच में जीत के इरादे से उतरेगी, वही SRH एक जीत और एक हार के साथ पांचवें नंबर पर + 0.469 NRR के साथ RCB के नीचे है।
आंकड़े अभी तक के मैच और आईपीएल प्वाइंट टेबल के अकॉर्डिंग है प्रत्येक मैच के बाद यह आंकड़ा बदल जाएगा। अगर ब्लॉक पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट प्रेमियों के साथ शेयर जरूर करें आपकी फेवरेट टीम कौन सी है नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर लिखे।
आईपीएल का पॉइंट टेबल यहां से देखें – https://www.iplt20.com
यह भी पढ़ें
• तेंदुलकर: मैदान पर ‘शतकों का किंग’ और बिजनेस की दुनिया में असली बाजीगर नेटवर्थ 1500 करोड़
• वैभव सूर्यवंशी और IPL 2026: क्या हम एक नए ‘सुपरस्टार’ का उदय देख रहे हैं?















