IPL 2026 में रनों का सैलाब आया हुआ है, जहां RCB ने 250 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर सबको चौका दिया है। लेकिन क्या यह IPL का सबसे बड़ा स्कोर है? इसका जवाब है नहीं! आईपीएल मैच में बल्लेबाजों ने कई बार गेंदबाजों की धजिया उड़ाई है, और आसानी से 200+ रनों का आंकड़ा पार कर लेती है लेकिन क्या आप जानते है, IPL टी20 मैचों में कई बार 250+ रनों से ज्यादा का आंकड़ा बड़े आसानी से पार कर लिया हो, जिसे चेस करना नामुमकिन सा लगता है। यह है आईपीएल का कुछ बड़े रिकॉर्ड्स जिसे देखकर पूरी दुनिया हैरान है। क्या कोई टीम 300 का आंकड़ा पार कर पाएगी?
RCB vs SRH (IPL 2024) – SRH -287/3
IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर कोई कैसे भूल सकता है, तारीख थी 15 APR 2024 (मैच -30th) जब SRH टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने RCB के घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीत के इरादे से उतरी, ट्रैविस हेड का वो तूफानी शतक (महज 41 गेंदों में 102 रन) आज भी सबको याद है। क्लासेन की 67 रनों की उस पारी से SRH ने RCB के आगे 287-3 का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। जो अबतक का सबसे बड़ा स्कोर है। 287 रनों के बड़े लक्ष्य को पीछा करते हुए RCB ने भी शानदार प्रदर्शन किया, किन्तु SRH के इतने बड़े स्कोर के आगे RCB महज 20 ओवर में 262/7 ही बना पाई। SRH इस मुकाबले को 25 रनों से जीत लिया था।
SRH बनाम RR (2025) – SRH -286/6
सनराइजर्स हैदराबाद ने 2024 की यादें फिर से ताजा कर दी थी, 2025 के दूसरे मैच में तबातोड़ बल्लेबाजी कर RR के लिए एक पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर दिया जहा पहुंचना बेहद मुश्किल। RR ने तो जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, SRH ने ईशान किशन के 106* नाबाद रनों की मदद से 286-6 रन बना दिए। जबकि रन चेस करने उतरी RR की टीम मात्र पूरे 20 ओवरों में 224-6 ही बना पाई जिसमें संजू सैमसन ने 66 और ध्रुव जुरैल ने 70 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। इस मुकाबले को सनराइजर्स हैदराबाद ने 40 रनों से जीता था।
RCB बनाम Pune Warriors (2013) –RCB-263/5
यह मुकाबला क्रिस गेल के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि उन्होंने अकेले गेंदबाजों की धुलाई कर नाबाद 175* रन बना डाले, जो T20 करियर में कोई बल्लेबाज ऐसा कर पाएगा और उन्होंने एक नया इतिहास भी रचा था, साल 2013, का यह रिकॉर्ड आज भी सभी की धड़कने बढ़ा देता है। स्कोर बोर्ड पर 263-5 रन का यह रिकॉर्ड अबतक का सबसे बड़ा टोटल था। जिसका पीछा करती हुई Pune Warriors की पूरी टीम 133 पर सिमट गई। और RCB ने यह मुकाबला 130 रनों से जीत लिया।
LSG बनाम PBKS (IPL 2023) – 257/5
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, बल्लेबाजी करने उतरी LSG की टीम ने स्कोर बोर्ड पर अपने 20 ओवरों के इस मैच में 257-5 रनों का आंकड़ा छू लिया। जहां पहुंचना PBKS के लिए चुनौतियों से भरा था।LSG के तूफानी बल्लेबाज Stoinis ने 72 तो K Mayers ने 54 रन बनाए। जबकि इतने बड़े स्कोर का पीछा करती पंजाब की टीम महज 19.5 ओवरों में 201 रनों पर सिमट गई, LSG ने यह मुकाबला 56 रनों से जीता था और ये इनके लिए पहला सबसे बड़ा स्कोर था।
RCB बनाम Gujarat Lions (2016) – 248/3
यह मैच ‘विराट-एबी’ की ऐतिहासिक जोड़ी के नाम रहा। दोनों ने इसी मैच में शतक जड़े थे और गुजरात के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 248 रन बोर्ड पर टांग दिए थे। RCB ने यह मैच 144 रनों के विशाल अंतर से जीता था।
RCB vs CSK (IPL 2026)- RCB 250-3
IPL 2026 के 11वें मैच में आरसीबी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में फिर से पुरानी यादों को ताजा कर दिया है और इस साल का सबसे बड़ा 20 ओवर में ( 250-3) विकेट खोकर सर्वाधिक स्कोर बनाने वाली टीम भी बन गई है, इतने बड़े रन का पीछा करते हुए सीएसके की पूरी टीम 207 (19.4 ओवरों) में सिमट गई। आरसीबी ने इस मुकाबले को जीत कर चौथी बार CSK को हराने में कामयाब रही ।
IPL का लाइव स्कोर यहां से देखे: https://www.cricbuzz.com















