Up Board Result 2026: 10वीं और 12वीं का परिणाम कब आएगा? लेटेस्ट अपडेट देखें।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा करेगा। बोर्ड एग्जाम की कॉपियों का मूल्यांकन..

Up board result 2026

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा करेगा। बोर्ड एग्जाम की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है और रिजल्ट जारी किए जाने की तैयारी अंतिम चरण में है। 18 मार्च 2026 से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ था जो 4 अप्रैल 2026 को खत्म हो गया। अब स्टूडेंट्स को रिजल्ट का इंतजार है। जिन छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और डायरेक्ट लिंक upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे।

Up board result 2026 10th और 12th Result Date:

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद UPMSP दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के शुरुआत में आ सकता है। बोर्ड के द्वारा अभी कोई ऑफिशियल न्यूज नहीं आई है, जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा सूचना दी जाएगी। अमर उजाला के एक रिपोर्ट के मुताबिक रिजल्ट UP Board Result 2026 इस साल 28 अप्रैल या 29 अप्रैल को जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड ने अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, 25 अप्रैल के आसपास रिजल्ट आने की उम्मीद भी जताई गई है ।

Up board result 2026 रिजल्ट कहां और कैसे देखें?

छात्र अपना रिजल्ट बहुत ही आसान तरीके से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या सर्च करें, UPMSP
  • UP Board 10th Result 2026” या “UP Board 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  • Submit” बटन पर क्लिक करें
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • भविष्य के लिए प्रिंट या स्क्रीनशॉट जरूर ले लें

सलाह: अपना रोल नंबर और स्कूल कोड अभी से तैयार रखें। रिजल्ट के दिन वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है, इसलिए upresults.nic.in और DigiLocker दोनों विकल्प तैयार रखें।

UMANG से कैसे देखे रिजल्ट :

अपने ब्राउज़र में या फिर गूगल प्ले स्टोर से उमंग UMANG APP डाउनलोड करें। लॉगिन करे, फिर डिजिलॉकर में जाए अपना डिटेल भरे।

UPMSP: https://upmsp.edu.in/

जीएसईबी (GSEB) एसएससी रिजल्ट 2026: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक।

About the Author

EduSpark Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *