सरकारी नौकरी के टाइपिंग टेस्ट की तैयारी सिर्फ स्पीड बढ़ाने का काम नहीं है, बल्कि यह एक आदत बनाने जैसा है। जब मैं खुद टाइपिंग प्रैक्टिस करता हूँ, तो शुरुआत में सबसे बड़ी दिक्कत यही होती है कि उंगलियाँ सही जगह पर नहीं बैठतीं और बार-बार कीबोर्ड देखने की आदत रहती है। लेकिन सही तरीके से अभ्यास किया जाए तो 20–25 दिनों में बहुत अच्छा सुधार दिखने लगता है।
शुरुआत कैसे करें
पहले दिन मैं खुद को एक ही नियम देता हूँ कीबोर्ड नहीं देखना।
शुरुआत में टाइपिंग बहुत धीमी होती है, गलतियाँ भी होती हैं, लेकिन यही सही तरीका है।
मैं क्या करता हूँ:
- स्क्रीन पर ध्यान रखता हूँ
- कीबोर्ड पर हल्का कवर या कागज रख देता हूँ
- धीरे-धीरे टाइप करता हूँ
यहीं से असली प्रैक्टिस शुरू होती है।
फिंगर प्लेसमेंट का सही तरीका
टाइपिंग की पूरी स्पीड इसी पर निर्भर करती है।
मैं हमेशा इस बेसिक पोजिशन से शुरुआत करता हूँ:
- Left hand: A S D F
- Right hand: J K L ;
- दोनों अंगूठे: Spacebar
पहले कुछ दिन सिर्फ उंगलियों को सही जगह पर रखने की आदत बनाता हूँ, स्पीड की चिंता नहीं करता।
मेरा प्रैक्टिस रूटीन
Day 1 से Day 5
मैं रोज़ 20–25 मिनट प्रैक्टिस करता हूँ
- बहुत धीमी टाइपिंग
- सिर्फ सही उंगली का इस्तेमाल
- गलतियाँ स्वीकार करता हूँ, लेकिन सुधारता हूँ
इस समय मेरा फोकस सिर्फ कंट्रोल पर रहता है।
Day 6 से Day 10
अब मैं छोटे शब्द और आसान वाक्य टाइप करता हूँ
- रोज़ 30 मिनट अभ्यास
- अपनी गलतियों को नोट करता हूँ
यहां तक पहुँचते-पहुँचते स्पीड 30–35 WPM तक आने लगती है।
Day 11 से Day 20
अब मैं पैराग्राफ टाइप करना शुरू करता हूँ
- टाइमर लगाकर प्रैक्टिस
- Backspace कम इस्तेमाल करता हूँ
इस समय मेरी स्पीड 40–50 WPM तक पहुंच जाती है।
Day 21 के बाद
अब मैं पूरी तरह एग्जाम मोड में आ जाता हूँ
- टाइम लिमिट में टाइपिंग
- बिना रुके लगातार टाइप करना
यही वह स्टेज है जहां असली आत्मविश्वास आता है।
स्पीड और एक्युरेसी का संतुलन
बहुत लोग सिर्फ स्पीड बढ़ाने की कोशिश करते हैं, लेकिन मैं हमेशा एक बात ध्यान में रखता हूँ:
- अगर एक्युरेसी 90 प्रतिशत से कम है, तो स्पीड का कोई फायदा नहीं
- 95 प्रतिशत एक्युरेसी के साथ 40 WPM भी काफी होता है
सरकारी एग्जाम में गलती कम होना ज्यादा जरूरी है।
मेरी कुछ जरूरी आदते
- रोज़ कम से कम 30 मिनट अभ्यास
- हर 10 मिनट बाद छोटा ब्रेक
- एक ही पैराग्राफ को दो बार टाइप करना
- गलत शब्द को तुरंत सही करना
ये छोटी आदतें ही बड़ा बदलाव लाती हैं।
आम गलतियाँ
- कीबोर्ड देखते रहना
- जल्दी स्पीड बढ़ाने की कोशिश करना
- नियमित अभ्यास न करना
- सिर्फ टेस्ट देना, प्रैक्टिस नहीं करना
मैंने खुद ये गलतियाँ की हैं, और इन्हें सुधारने के बाद ही प्रगति दिखी।
अंतिम रणनीति
अगर आप सच में टाइपिंग टेस्ट पास करना चाहते हैं, तो आपको इसे रोज़ की आदत बनाना होगा।
हर दिन थोड़ा-थोड़ा सुधार ही आपको आगे ले जाता है।
कुछ दिनों तक यह मुश्किल लगेगा, लेकिन एक समय आएगा जब आपकी उंगलियाँ खुद सही की दबाने लगेंगी।
उस समय आपको न कीबोर्ड देखना पड़ेगा, न सोचना पड़ेगा।














