गर्मियों में पढ़ाई के दौरान खाएं ये 5 चीजें: याददाश्त और फोकस बढ़ाने का सबसे आसान तरीका Garmiyon mein kya khayen? Hindi

गर्मियों में पढ़ाई के दौरान खाएं ये 5 चीजें : गर्मियों में पढ़ाई करना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है। गर्मी, पसीना, थकान और कम फोकस के..

गर्मियों में पढ़ाई के दौरान खाएं ये 5 चीजें

गर्मियों में पढ़ाई के दौरान खाएं ये 5 चीजें : गर्मियों में पढ़ाई करना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है। गर्मी, पसीना, थकान और कम फोकस के कारण पढ़ाई में मन नहीं लगता। अक्सर क्लास में पढ़ते पढ़ते नींद आने लगती है, फिर टीचर की डांट सुननी पड़ जाती है। और खाने के बाद तो नींद जरूर से आने लगती है यह होना संभाविक है, और सबके दिमाग में यही आता है आखिर ऐसा क्यों? इसका जवाब है सही भोजन, ऐसी चीजें खाएं तो याददाश्त (memory), फोकस (concentration) और ब्रेन की परफॉर्मेंस को बूस्ट करे।

यहाँ बताए गए 5 आसान, सस्ते और गर्मियों में आसानी से उपलब्ध फूड्स नियमित रूप से खाने से आपका पढ़ाई का रिजल्ट नजरअंदाज नहीं किया जा सकेगा। गर्मियों में पढ़ाई के दौरान क्या खाएं? जिससे शरीर हेल्दी रहे और अब घंटों पढ़ाई कर सकें। जाने सब कुछ।

गर्मियों में पढ़ाई के दौरान खाएं ये 5 चीजें 

ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, जामुन और आंवला (Berries & Amla):

ये ब्रेन के सबसे पावरफुल फूड्स हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स (फ्लेवोनॉइड्स और विटामिन C) ब्रेन में ब्लड फ्लो बढ़ाते हैं, मेमोरी सेल्स को प्रोटेक्ट करते हैं और लर्निंग पावर सुधारते हैं। आंवला गर्मियों में बहुत सस्ता और उपलब्ध होता है।

कैसे खाएं: सुबह खाली पेट आंवला जूस या एक मुट्ठी बेरीज। दही के साथ स्मूदी बनाकर भी ले सकते हैं।

भिगोए हुए बादाम और अखरोट (Soaked Almonds & Walnuts)

बादाम में विटामिन E और अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्रेन सेल्स की कम्युनिकेशन बढ़ाते हैं। ये लंबे स्टडी सेशन्स में एनर्जी बनाए रखते हैं और ब्रेन फॉग कम करते हैं।

कैसे खाएं: रात भर 5-7 बादाम भिगोकर सुबह छिलका उतारकर खाएं। पढ़ाई के बीच मुट्ठीभर नट्स स्नैक के रूप में लें।

ताज और ठंडे फल:

तरबूज, खरबूजा, पपीता और संतरा जैसे फल पेट को ठंडा रखते हैं क्योंकि इनमें पानी ज्यादा होता है और ये आसानी से डाइजेस्ट हो जाते हैं। दही गर्मियों में बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं और पेट की गर्मी कम करते हैं। बस ध्यान रखें कि दही हमेशा ताज़ा हो।

डार्क चॉकलेट (70%+ कोको) और ग्रीन टी

डार्क चॉकलेट ब्रेन ब्लड फ्लो बढ़ाती है और ग्रीन टी में L-theanine + कैफीन का कॉम्बिनेशन बिना जिटर्स के फोकस बढ़ाता है। इसमें थोड़ा कैफीन और बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो दिमाग में ब्लड फ्लो बढ़ाते हैं, जिससे फोकस तुरंत बढ़ जाता है।

कैसे खाएं: पढ़ाई के दौरान 2-3 स्क्वायर डार्क चॉकलेट + आईस्ड ग्रीन टी।

अतिरिक्त जरूरी टिप्स:

• दिनभर में खूब पानी, नारियल पानी और छाछ पिएं।

• पढ़ाई के दौरान हर 45-50 मिनट में 5-10 मिनट ब्रेक लें।

• रात को 7-8 घंटे जरूर सोएं।

• ज्यादा चीनी, जंक फूड और तला हुआ खाना अवॉइड करें।

गर्मी में क्या पीना चाहिए — सबसे अच्छे पेय, और क्या नहीं

गर्मी में हाइड्रेट रहने के लिए स्टूडेंट को नींबू पानी, नारियल पानी, दही और छाछ, बेल की शरबत, चने सत्तू का शरबत, लेनी चाहिए। अक्सर बच्चे जल्दी जल्दी में प्यास बुझाने के लिए हाइड्रेट होने के लिए गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक, पैक्ड जूस और एनर्जी ड्रिंक जैसे पेय पदार्थों को पीने लग जाते हैं। इनसे दूरी बनाए रखनीचहिए क्योंकि इनमें शुगर और केमिकल्स अधिक होते हैं। ये शरीर को हाइड्रेट करने की बजाय डिहाइड्रेशन बढ़ा सकते हैं।

Frequently Asked Questions

Q. गर्मियों में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?

Ans. गर्मियों में सबसे ज्यादा पानी से भरपूर और हल्का खाना खाना चाहिए, जैसे तरबूज, खीरा, दही, छाछ और घर का बना ताज़ा खाना। ये शरीर को ठंडा रखते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं।

Q. गर्मियों में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

Ans. गर्मियों में हल्का, ताज़ा और सीज़नल खाना जैसे फल, हरी सब्जियां, दही और नींबू पानी खाना चाहिए। वहीं, बहुत तला-भुना, ज्यादा मसालेदार, जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक्स से बचना चाहिए क्योंकि ये शरीर की गर्मी बढ़ाते हैं और डाइजेशन खराब कर सकते हैं।

Q. कौन सा फल पेट को ठंडा रखता है?

Ans. तरबूज, खरबूजा, पपीता और संतरा जैसे फल पेट को ठंडा रखते हैं क्योंकि इनमें पानी ज्यादा होता है और ये आसानी से डाइजेस्ट हो जाते हैं।

Q. क्या गर्मियों में दही खाना सही है?

Ans. हाँ, दही गर्मियों में बहुत फायदेमंद होता है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं और पेट की गर्मी कम करते हैं। बस ध्यान रखें कि दही हमेशा ताज़ा हो। खराब दही शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।

Q. गर्मियों में पानी कितना पीना चाहिए?

Ans. आमतौर पर दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए, लेकिन गर्मी और फिजिकल एक्टिविटी के हिसाब से यह और बढ़ सकता है। प्यास लगने का इंतज़ार न करें, थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें। और एक बार में बहुत ज्यादा पानी न पिए।

गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए सही खान-पान और संतुलित जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है। अगर हम अपनी डाइट में पानी से भरपूर फल, हल्की सब्जियां, दही, छाछ और प्राकृतिक पेय पदार्थों को शामिल करें तो शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखा जा सकता है।इसलिए यह समझना जरूरी है कि गर्मी में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए। सही जानकारी और थोड़ी जागरूकता के साथ हम पूरे गर्मी के मौसम में स्वस्थ, ऊर्जावान और सुरक्षित रह सकते हैं।

 

About the Author

EduSpark Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *