IPL 2026 में जसप्रीत बुमराह समेत विकेट लेने को तरसे ये गेंदबाज

IPL 2026 में रोज नए नए रिकॉर्ड बनते आ रहे है, लेकिन इस बार एक ऐसा रिकॉर्ड बनता हुआ नजर आ रहा है,जिसकी कल्पना करना..

IPL 2026

IPL 2026 में रोज नए नए रिकॉर्ड बनते आ रहे है, लेकिन इस बार एक ऐसा रिकॉर्ड बनता हुआ नजर आ रहा है,जिसकी कल्पना करना बेहद मुश्किल है, IPL फैंस सोचने को मजबूर है, आखिर ये कैसे हो सकता है? इस साल अभी तक IPL मुकाबलों में MI के घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, सहित अन्य ऐसे कई गेंदबाज है, जो अभी अपने पहले विकेट की तलाश में है। आईए जानते है पूरी जानकारी आज के इस ब्लॉग में।

जसप्रीत बुमराह IPL 2026 के 3 बड़े मुकाबले:

1. मुंबई इंडियंस (MI) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया था, किंतु यार्कर किंग जसप्रीत बुमराह एक भी विकेट चटकाने में नाकामयाब रहे। • उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में (8.75 इकॉनोमी) के साथ कुल 35 रन खर्च किए थे।• कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में, 220/4 रन बनाए।• मुंबई इंडियंस ने इनते बड़े लक्ष्य को 19.1 ओवरों में जीत लिया जबकि 5 बॉल बच गई थी ।

2. DC vs MI IPL 2026

बल्लेबाजी करने उतरी इस मुकाबले में MI ने पूरे 20 ओवर खेलकर 162/6 रन बनाए। बुमराह ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की परन्तु क़िस्मत मे विकेट नहीं लिया था। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह के आंकड़े• 4 ओवर, 21 रन, 0 विकेट (इकोनॉमी: 5.25) • दिल्ली ने इस मैच को 18.1 ओवरों में 164/4 रन बनाकर इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

3. RR vs MI मैच 13 of 70 IPL 2026

Barsapara Stadium, Guwahati के इस मैदान पर बारिश के कारण 11 ओवरों का मैच हुआ, जिसने MI ने टॉस जीतकर जो गेंदबाजी का फैसला लिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी mi टीम 123/9 रन ही बना पाई।• जहां Allah Ghazanfar ने अपने दो ओवरों में 2/21 विकेट चटकाए, शार्दूल ने भी 1 विकेट लेकर अपना खाता खोल लिया था। • जसप्रीत बुमराह ने 3 ओवर में 32 रन देकर 0 विकेट (इकोनॉमी: 10.67) बेहद खराब प्रदर्शन किया था। • इस मुकाबले को RR ने 27 रनो से जीत लिया था, जिसमें यशस्वी जयसवाल ने नाबाद 77 रन ( 32 गेंदों, में 4 छक्के और 10 चौके) बनाए।

नूर अहमद: विकेट का सूखा जारी IPL 2026

सिर्फ बुमराह ही नहीं, अफगान स्पिनर नूर अहमद भी इस सीजन अपनी लय तलाश रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को उम्मीद थी कि नूर अपनी फिरकी से विरोधियों को फंसाएंगे, लेकिन आंकड़े कुछ और ही कह रहे हैं:CSK vs RCB: 4 ओवरों में 49 रन लुटाए, कोई सफलता नहीं मिली।CSK vs TR: चेपॉक की स्पिन मददगार पिच पर भी 2 ओवर में 24 रन दिए और विकेटलेस रहे।PBKS vs CSK: यहाँ भी 4 ओवर में 38 रन खर्च किए और खाली हाथ लौटे।

इनके अलावा CSK के गेंदबाज खलील अहमद ने भी तीन मुकाबले खेले किंतु अभी भी अपने पहले विकेट की खोज में है, MI के टेंट बोल्ट ने अपने 2 मुकाबले में 5 ओवर गेंदबाजी की है लेकिन अभी तक एक विकेट भी हासिल नहीं कर पाए हैं। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी IPL 2026 में अभी तक खाता खोलने में नाकामयाब रहे है, अभी भी अपने पहले विकेट के खोज में है । कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने इस सीजन में एक भी विकेट नहीं चटकाए हैं।

IPL इतिहास के टॉप 5 सबसे बड़े स्कोर: जानें किन टीमों ने मचाया कोहराम

 

About the Author

EduSpark Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *