EduSpark

Your Learning Partner with Trusted Security

IPL 2026: Match 11 CSK vs RCB चिन्नास्वामी में किसका पलड़ा है भारी?

IPL 2026 का 11वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल 2026 को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ शानदार फॉर्म में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) है, तो दूसरी तरफ अपनी पहली जीत की तलाश में जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)। आईए जानते हैं कुछ पुराने आंकड़े, जो बताएगी किसका…

IPL 2026 CSK VS RCB

IPL 2026 का 11वां मुकाबला आज यानी 5 अप्रैल 2026 को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ शानदार फॉर्म में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) है, तो दूसरी तरफ अपनी पहली जीत की तलाश में जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)। आईए जानते हैं कुछ पुराने आंकड़े, जो बताएगी किसका पलड़ा होगा भारी? क्योंकि एक ओर फिनिशर विराट कोहली तो दूसरी तरफ महेंद्र सिंह धोनी।

IPL 2026 CSK VS RCB

पिछले पांच मैचों का परिणाम : जब भिड़ीं दो दिग्गज टीमें

तारीखविजेतास्कोरकार्डअंतर
03 मई, 2025RCBRCB: 213/5 (20) vs CSK: 211/5 (20)RCB 2 रन से जीती
28 मार्च, 2025RCBRCB: 196/7 (20) vs CSK: 146/8 (20)RCB 50 रनों से जीती
18 मई, 2024RCBRCB: 218/5 (20) vs CSK: 191/7 (20)RCB 27 रन से जीता
22 मार्च, 2024CSKRCB: 173/6 (20) vs CSK: 176/4 (18.4)CSK 6 विकेट से जीता
17 अप्रैल, 2023CSKCSK: 226/6 (20) vs RCB: 218/8 (20)CSK 8 रन से जीता

पांच में की हाइलाइट्स : IPL 2026

• आरसीबी ने लगातार तीन मैचों में तबातोड़ वापसी की है, और चेन्नई को पटखनी दी है।

• 3 मई 2025 को खेला गया मैच सबसे रोमांचक रहा, जहाँ RCB ने मात्र 2 रनों से जीत दर्ज की थी।

• 2023 के मुकाबले में चेन्नई ने 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जो इस प्रतिद्वंद्विता के सबसे बड़े स्कोर्स में से एक है।

• चेन्नई अभी भी पहले जीत की तलाश में है, क्योंकि लगातार 3 मैचों में आरसीबी से जीत का स्वाद नहीं चख पाए है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (IPL History)

आंकड़ों की बात करें तो चेन्नई का दबदबा साफ़ दिखता है, लेकिन बेंगलुरु ने हाल के समय में इस अंतर को कम किया है। दोनों टीम में आमने-सामने 35 बार भिड़ंत की है जहां CSK ने 21 मैच जीतकर आगे है वहीं, RCB मात्र 13 जीत ही अपने नाम कर पाई है, जबकि एक मैच का परिणाम बेनतीजा भी रहा है। लेकिन अभी बेंगलुरु की टीम पूरी तरीके से चेन्नई पर हावी है, और आंकड़े बता रहे हैं चेन्नई के लिए आज का IPL 2026 मुकाबला करो और मरो का होने वाला है। चेन्नई अभी भी अपने पहले जीत की खोज में हैं।

IPL 2026 में दोनों टीमों के आंकड़े

RCB: आरसीबी ने अपने पहले IPL 2026 मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदकर आगाज़ किया है। विराट कोहली (69) और देवदत्त पडिक्कल (61) जबरदस्त फॉर्म में हैं। टीम ने 202 रनों का लक्ष्य महज 15.4 ओवर में हासिल कर लिया था।

CSK: चेन्नई के लिए यह सीजन अब तक किसी दुःस्वप्न जैसा रहा है। टीम अपने शुरुआती दोनों मैच (राजस्थान और पंजाब के खिलाफ) हार चुकी है। गेंदबाजी में मैट हेनरी और स्पिनर्स रनों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे हैं, जो कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए बड़ी चिंता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 (Probable XI)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।

मैच कब और कहाँ देखें? IPL 2026

समय: शाम 7:30 बजे से (टॉस 7:00 बजे)।

स्थान: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु।

लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क।

भले ही इतिहास में चेन्नई 21-13 से आगे है, लेकिन मौजूदा फॉर्म और होम ग्राउंड का फायदा RCB को आज की फेवरिट टीम बनाता है। क्या चेन्नई अपनी हार का सिलसिला तोड़ पाएगी? अपनी राय कमेंट्स में जरूर बताएं!

CSK vs RCB Live Score update: https://www.cricbuzz.com

IPL 2026 : https://www.iplt20.com

About the Author

EduSpark Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Follow Us

“करियर और एजुकेशन की भागदौड़ भरी दुनिया में, सही और भरोसेमंद खबर की तलाश यहाँ खत्म होती है। मेरी लेखनी का एकमात्र उद्देश्य है—शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण।”