IPL इतिहास के 5 सबसे कम स्कोर: जिन्हें शायद ही कोई याद रखें! जब दिग्गज टीमें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं

आईपीएल IPL बड़े-बड़े स्कोर के लिए जाना जाता है, रोज नए रिकॉर्ड बनते टूटते हैं। अक्सर फैंस केवल छक्के चौकों की बारिश को याद रखते..

IPL 2026 RCB 49Runs

आईपीएल IPL बड़े-बड़े स्कोर के लिए जाना जाता है, रोज नए रिकॉर्ड बनते टूटते हैं। अक्सर फैंस केवल छक्के चौकों की बारिश को याद रखते हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी दिन आए, जिसमें सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली रिकॉर्ड भी बने अक्सर लोग हाई स्कोर को देखते हैं लेकिन किसी किसी दिन जब बल्लेबाजी काम नहीं आती उस दिन गेंदबाजों के नाम पर इतिहास लिखे जाते हैं आईए जानते हैं, आईपीएल इतिहास के टॉप 5 सबसे लोअर टीम स्कोर्स के बारे में, जिन्हें शायद ही कोई टीम या उसके चाहने वाले याद रखना चाहेंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (49 रन बनाम KKR, IPL 2017)

RCB ने IPL में बहुत नए रिकॉर्ड बनाए होंगे! विराट कोहली टीम के लिए बड़े-बड़े रन चेस भी किए हैं, लेकिन आईपीएल इतिहास का सबसे कम मनचाहा स्कोर आरसीबी के नाम आज भी बरकरार है। 2017 के 27th मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के लिए केवल 132 (131- 10) रनों का पीछा करते हुए, बेंगलुरु की पूरी टीम मात्र 49 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

• इस मुकाबले में विराट कोहली 0 (Zero) पर आउट हो गए थे।• RCB के किसी भी बल्लेबाज ने 10 रन का आंकड़ा नहीं छू सका था। • पूरी RCB टीम 49 रन (9.4 ) ओवर में ढेर हो गई। • KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में मात्र 131 रन बनाए थे।

राजस्थान रॉयल्स (58 रन बनाम RCB, IPL 2009)

साल 2009 में दक्षिण अफ्रीका (Newlands cap Town) में खेले गए आईपीएल के दूसरे सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम बेंगलुरु के खिलाफ केवल 58 रनों पर सिमट गई थी। अनिल कुंबले की घातक गेंदबाजी 3.1 Over में (5 रन देकर 5 विकेट) के सामने राजस्थान का कोई भी दांव नहीं चला।

• आरसीबी ने 20 ओवर के इस खेल में 133-8 रन बनाई थी। • राजस्थान की पूरी टीम मात्र 58 रनों पर 15.1 ओवर में सिमट गई थी • RR के किसी बल्लेबाज ने 11 से ज्यादा रन नहीं बनाए। • इस मुकाबले को RCB ने 75 रनों से जीता था।• RCB के ओपनर राहुल द्रविड़ ने 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 48 गेंदों में 66 रन जड़े थे।

राजस्थान रॉयल्स (59 रन बनाम RCB, IPL 2023)

राजस्थान रॉयल्स इस लिस्ट में दोबारा नजर आती है। 2023 के सीजन में एक बार फिर RCB के खिलाफ खेलते हुए राजस्थान की टीम मात्र 59 रनों पर ढेर हो गई। 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने केवल 10.3 ओवरों में ही घुटने टेक दिए थे।

• RR के दोनों ओपनर Yashasvi Jaiswal और Jos Buttler बिना खाता खोलें वापस लौट गए। • RR के सबसे घातक बल्लेबाज Shimron Hetmyer ने 35 सबसे सर्वाधिक रन बनाए। • Maxwell 54 (33 गेंद) और Du Plessis (C) ने सर्वाधिक 55 (44 गेंद) रन RCB के लिए बटोरे थे। • आरसीबी ने इस मुकाबले 112 रनों से जीता था,

दिल्ली डेयरडेविल्स (66 रन बनाम मुंबई इंडियंस, IPL 2017)

दिल्ली कैपिटल्स’ DC (दिल्ली डेयरडेविल्स) के नाम से जानी जाने वाली इस टीम ने 2017 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ केवल 66 रन बनाए थे। मुंबई के गेंदबाजों ने दिल्ली की पारी को 14वें ओवर में ही खत्म कर दिया था, जिससे मुंबई ने 146 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

इस मुकाबले के सबसे बड़े रिकॉर्ड्स : • मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 212-3 रन जड़े थे।• MI के ओपनर L Simmons ने 66 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, वही Pollard 63* नाबाद रनों की बरसात की।• दिल्ली की पूरी पारी 66-10 (13.4Ov) में सिमट गई थी।• DC के Karun Nair ने सबसे ज्यादा 21 रन बनाए।

IPL इतिहास के टॉप 5 सबसे बड़े स्कोर: जानें किन टीमों ने मचाया कोहराम

कोलकाता नाइट राइडर्स (67 रन बनाम मुंबई इंडियंस, IPL 2008)

आईपीएल के पहले ही सीजन (2008) में मैच 38th कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 67 रनों पर सिमट गई थी। मुंबई ने इस छोटे से लक्ष्य को केवल 5.3 ओवरों में हासिल कर लिया था।

• पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR की टीम ने 67-10 (15.2 ओवरों) में सिमट गई। • MI के ओपनर सचिन तेंदुलकर इस मुकाबले में शून्य रनों पर आउट हो गए थे। • मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले को 8 विकेट्स 5.3 ओवरों में ( 87 बाल remaining) जीत लिया था।

क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, जहाँ एक दिन आप 250+ का स्कोर बनाते हैं और अगले ही दिन 50 के नीचे भी सिमट सकते हैं। ये आंकड़े हमें याद दिलाते हैं कि टी-20 क्रिकेट में गेंदबाजों का दबदबा भी उतना ही घातक हो सकता है।आपको क्या लगता है, क्या भविष्य में कोई टीम 49 रन के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी?”

Official T20 IPL match update: https://www.iplt20.com

 

About the Author

EduSpark Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *