EduSpark

Your Learning Partner with Trusted Security

आधा भारत नहीं जानता था t20 मैच होता क्या है? कब कैसे शुरू हुआ T20 का महाकुंभ और इसका पूरा इतिहास

T20 क्रिकेट का इतिहास सिर्फ 2007 वर्ल्ड कप तक सीमित नहीं है। इसकी शुरुआत 2003 में इंग्लैंड से ही हो गई थी। इस लेख में पढ़िए T20 फॉर्मेट के जन्म की दिलचस्प कहानी जो लाखों करोड़ों लोगों की धड़कन बन गई है। इसमें सबसे ऊपर आईपीएल का नाम आता है। T20 क्रिकेट की शुरुआत और…

T20 Match History

T20 क्रिकेट का इतिहास सिर्फ 2007 वर्ल्ड कप तक सीमित नहीं है। इसकी शुरुआत 2003 में इंग्लैंड से ही हो गई थी। इस लेख में पढ़िए T20 फॉर्मेट के जन्म की दिलचस्प कहानी जो लाखों करोड़ों लोगों की धड़कन बन गई है। इसमें सबसे ऊपर आईपीएल का नाम आता है।

T20 क्रिकेट की शुरुआत और पहला मैच

T20 क्रिकेट का जन्म इंग्लैंड (England) में हुआ था। साल 2003 में ‘इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड’ (ECB) ने पहली बार प्रोफेशनल लेवल पर ‘Twenty20 Cup’ की शुरुआत की। उस वक्त घरेलू क्रिकेट (Domestic Cricket) में दर्शकों की संख्या कम हो रही थी, इसलिए बोर्ड को एक ऐसे फॉर्मेट की तलाश थी जो कम समय में खत्म हो जाए और युवाओं को अपनी ओर खींचे। ताकि लोग ऑफिस से जाने के बाद भी मैच को देख सके और आज सच साबित होता नजर आ रहा है, क्योंकि टी20 क्रिकेट में 3 घंटों में result और आनंद के साथ छक्के चौकों की बारिश देखने को मिलती है।

T20 फॉर्मेट के पीछे किसका ‘दिमाग’ था?

इस फॉर्मेट की नींव स्टुअर्ट रॉबर्टसन (Stuart Robertson) ने रखी थी, जो उस समय ECB के मार्केटिंग मैनेजर थे। उन्होंने ही यह सुझाव दिया था कि मैच को 20-20 ओवर का कर दिया जाए ताकि लोग दफ्तर से छूटने के बाद शाम को अपने परिवार के साथ मैच का मजा ले सकें। शुरुआत में कई लोगों ने इसे ‘मजाक’ समझा था, लेकिन रॉबर्टसन का यह विजन गेम-चेंजर साबित हुआ। और लोग आज ODI मैचों से ज्यादा टी20 मैच देखना पसंद करते हैं, अगर बात भारत की हो तो यहां लगभग सभी लोग टी20 मैच भारतीयों की पहली पसंद बन चुकी हैं।

पहला इंटरनेशनल T20 मैच और एक नया अध्याय

पहला अंतरराष्ट्रीय T20 मैच 17 फरवरी 2005 को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी, मजेदार बात यह है कि उस समय खिलाड़ी इस फॉर्मेट को लेकर इतने गंभीर नहीं थे कि उन्होंने रेट्रो लुक और नकली मूंछें पहनकर मैच खेला था।

लेकिन जब 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप हुआ और भारत पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बना, तब पूरी दुनिया को समझ आया कि यह फॉर्मेट क्रिकेट प्रेमियों के लिए आनंदमय है। पुरुषों से पहले महिलाओं ने टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। 5 अगस्त 2004 को इंग्लैंड महिला टीम बनाम न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच पहला T20I मैच खेला गया।

भारत के पहले T20 मुकाबले की कहानी

भारत का पहला इंटरनेशनल टी20 मैच दक्षिण अफ्रीका के बीच 1 दिसम्बर 2006 में वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग (South Africa) खेला गया था जिसमें भारत ने महज 6 विकेट से अपनी पहली जीत दर्ज की,इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी वीरेंद्र सहवाग ने की थी।

  • मैन ऑफ द मैच: दिनेश कार्तिक को उनकी शानदार बल्लेबाजी (28 गेंदों पर नाबाद 31 रन) के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था।
  • स्कोर: दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 126/9 रन बनाए थे, जिसे भारत ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

IPL इतिहास के 5 ऐसे रिकॉर्ड जो IPL 2026 में भी टूटना मुश्किल हैं?

टी20 आज करोड़ों लोगों की पहली पसंद?

आज T20 सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक बड़ा ब्रांड और इमोशन बन चुका है: IPL का जादू: 2008 में IPL की शुरुआत ने इसमें ग्लैमर और रोमांच का ऐसा तड़का लगाया कि यह दुनिया की सबसे अमीर लीग बन गई।कम समय, ज्यादा एक्शन: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में 3 घंटे का यह फॉर्मेट ‘फास्ट फूड’ की तरह हिट हो गया, पब्लिक की चाह और बढ़ने लगी।

बल्लेबाजी में क्रांति: टी20 की वजह से ही आज हमें ‘360 डिग्री’ शॉट्स और गगनचुंबी छक्के देखने को मिलते हैं। कम गेंदों में चौके छक्के शतक अर्धशतक देखने को मिल जाते है। और एक नया रिकॉर्ड

आपका ऑल-टाइम फेवरेट टी20 खिलाड़ी कौन है? कमेंट्स में बताएं!

ICC T20 MAN’S

About the Author

EduSpark Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Follow Us

“करियर और एजुकेशन की भागदौड़ भरी दुनिया में, सही और भरोसेमंद खबर की तलाश यहाँ खत्म होती है। मेरी लेखनी का एकमात्र उद्देश्य है—शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण।”