
भारत में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि एक जज्बा और करोड़ों लोगों की धड़कन है। मैदान पर जब हमारे खिलाड़ी चौके-छक्के लगाते हैं, तो पूरा देश झूम उठता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे ये स्टार खिलाड़ी मैदान के बाहर भी एक शानदार और आलीशान जिंदगी जीते हैं?
आज के दौर में क्रिकेटर्स केवल अपनी ‘मैच फीस’ से ही नहीं, बल्कि बड़े-बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों, अपने निजी बिजनेस और सोशल मीडिया के जरिए अरबों की कमाई कर रहे हैं। आइए जानते हैं भारत के उन टॉप 5 क्रिकेटर्स के बारे में, जिनकी नेट वर्थ (Net Worth) और सोशल मीडिया फॉलोइंग आज दुनिया भर में चर्चा का विषय है।

सचिन तेंदुलकर : क्रिकेट का आलीशान बादशाह! कमाई से लेकर ब्रांड वैल्यू तक
सचिन तेंदुलकर जिनका पूरा नाम सचिन रमेश तेंडुलकर है। साल 1989 में 16 साल की उम्र में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। डेब्यू के सात साल बाद 23 साल की उम्र में 9 अगस्त 1996 को उन्हें भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई. 23 साल 169 दिन की उम्र में वह मंसूर अली खान पटौदी के बाद भारत के दूसरे सबसे युवा कप्तान बने थे। साल 2012 में अपना लास्ट ODI क्रिकेट मैच खेला था लेकिन फैन फॉलोइंग कभी कम नहीं हुई, आज भी लोग उन्हें क्रिकेट का भगवान कहते हैं, आईए जानते हैं इनकी पर्सनल लाइफ और ब्रांड वैल्यू –

सोशल मीडिया पर इनके लगभग 128.5 M ( Including फेसबुक, इंस्टाग्राम ट्विटर March 2026) फॉलोअर्स है।
कार कलेक्शन: BMW i8 , BMW 7 Series (760Li / 750Li), BMW M6 Gran Coupe, Lamborghini Urus, BMW X5 M / X5 M50d,
Porsche Cayenne Turbo जैसी कई अन्य लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है
Company: SRT Sports Management https://sachintendulkar.com

2025 तक, सबसे विश्वसनीय अनुमानों के अनुसार सचिन तेंदुलकर की कुल संपत्ति 165 से 190 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बीच होगी। कुछ अधिक आशावादी स्रोत इससे भी थोड़ा अधिक, लगभग 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर (स्रोत-CRICKET365) होने का सुझाव देते हैं। जिसमें पर्सनल बिजनेस एडवरटाइजिंग, सोशल मीडिया ब्रांडिग मौजूद है।















