एलर्जी : जब भी मौसम अपनी करवट बदलता है, तो वह अकेला नहीं आता—अपने साथ धूल, परागकण और हवा में नमी की ऐसी मिलावट लाता है जो हमारे शरीर को रास नहीं आती। फिर शुरू होता है छींकों का अंतहीन सिलसिला, गले में खिचखिच और भारी सिर। इसे हम अक्सर छोटी समस्या मानकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं, लेकिन थोड़ी सी समझदारी और सही आदतों से हम इस ‘एलर्जी वाले सीज़न’ को बिना परेशान हुए निकाल सकते हैं।
दुनिया भर में क़रीब 40 करोड़ लोग एलर्जिक राइनाइटिस से पीड़ित हैं। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें हवा में मौजूद एलर्जी पैदा करने वाले तत्व- जैसे पराग (पोलन), नाक के रास्तों को प्रभावित करते हैं।जब यह समस्या ख़ास मौसम में होती है, तो इसे ‘हे फ़ीवर’ (Hay Fever) कहा जाता है।आम तौर पर सामान्य भाषा में इन्हें मौसमी एलर्जी भी कहा जाता है, क्योंकि इसके लक्षण कई तरह के पराग या एलर्जी पैदा करने वाले अन्य तत्व की वजह से हो सकते हैं।
भारत में हे फ़ीवर के मरीज़ों की संख्या और इसके लक्षणों की तीव्रता लगातार बढ़ती दिख रही है। इसका एक बड़ा कारण जलवायु परिवर्तन मौसम परिवर्तन भी हो सकता है। अच्छी बात यह है कि अब आपको यह परेशानी चुपचाप सहने की ज़रूरत नहीं है. पिछले कुछ सालों में हे फ़ीवर के इलाज के लिए कई नई और पहले से ज़्यादा असरदार दवाएं उपलब्ध हुई हैं। साथ ही, रिसर्च से भी यह साफ़ हुआ है कि इन दवाओं का सही समय और तरीक़े से इस्तेमाल कैसे किया जाए।
यहां हम आपको ऐसे 6 तरीक़े बताते हैं जिनसे आप इस मौसम में ख़ुद को एलर्जी से बचा सकते हैं और यह भी जान सकते हैं कि कब डॉक्टर से संपर्क करना ज़रूरी है।
1. गोली के बजाय एलर्जी मे नेज़ल स्प्रे का इस्तेमाल करें :
जैसे ही हल्की छींक या एलर्जी के लक्षण शुरू होते हैं, हम में से कई लोग क्लैरिटिन या बेनाड्रिल जैसी खाने वाली दवाओं का सहारा लेते हैं. लेकिन ये दवाएं नेज़ल स्प्रे के मुकाबले कम असरदार होती हैं।
ये पहले पचती हैं और फिर पूरे शरीर में फैलती हैं, जिससे नाक तक पहुंचने वाली दवा की मात्रा कम रह जाती है, जबकि असली ज़रूरत वहीं होती है।वहीं, नेज़ल स्प्रे सीधे नाक में इस्तेमाल किया जाता है और तुरंत असर दिखाता है। यह सूजन को कम करने वाले कारणों पर सीधे काम करता है, जिससे नाक बंद होना, छींक आना और अन्य लक्षणों में बेहतर राहत मिलती है।इसी कारण अब बच्चों और बड़ों दोनों के लिए नेज़ल स्प्रे को प्राथमिक उपचार यानी फ़र्स्ट लाइन ऑफ़ ट्रीटमेंट के रूप में सुझाया जाता है।
नेज़ल स्प्रे में सबसे ज़्यादा असरदार कॉर्टिकोस्टेरॉइड (corticosteroid) माने जाते हैं, उसके बाद एंटीहिस्टामीन (antihistamine)।इंपीरियल कॉलेज लंदन और यूके के रॉयल ब्रॉम्पटन अस्पताल में एलर्जी और श्वसन चिकित्सा के एमेरिटस प्रोफ़ेसर स्टीफन डरहम के अनुसार, अक्सर नेज़ल स्प्रे से आंखों के लक्षण भी अपने-आप ठीक हो जाते हैं. लेकिन अगर आंखों में खुजली बनी रहे, तो ओलोपैटाडीन (olopatadine) वाली आई ड्रॉप्स मददगार हो सकती हैं।
नाक खोलने वाले स्प्रे (डीकंजेस्टेंट) से बचें :
आसान भाषा में कहें तो नाक खोलने वाले स्प्रे (Nasal Decongestant) वे दवाइयां हैं जो सर्दी या एलर्जी में बंद नाक को तुरंत खोलने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। आपने बाज़ार में Otrivin या Nasivion जैसे नाम सुने होंगे—ये वही स्प्रे हैं। नेज़ल स्प्रे एक जैसा नहीं होता. कई लोग बंद नाक से राहत पाने के लिए डीकंजेस्टेंट स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे समस्या और बढ़ सकती है.डीकंजेस्टेंट स्प्रे जिनमें ऑक्सीमेटाज़ोलिन, फिनाइलएफ्रिन या ज़ाइलोमेटाज़ोलिन जैसे तत्व होते हैं, जो नाक की सूजन को कम करके काम करते हैं.ये खून की नसों को सिकोड़ देते हैं, जिससे नाक के अंदर की सूजी हुई परत छोटी हो जाती है और आपको सांस लेने में आसानी होती है।
लेकिन अगर इनका लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाए- आमतौर पर 5 दिन से ज़्यादा, तो खून की नसें इस दवा पर निर्भर होने लगती हैं. फिर जब आप स्प्रे नहीं लेते, तो नाक की सूजन और ज़्यादा बढ़ जाती है.इससे नाक पहले से ज़्यादा बंद होने लगती है, जिसे ‘रीबाउंड कंजेशन’ कहा जाता है. ऐसी स्थिति में कई लोग अनजाने में स्प्रे का और ज़्यादा इस्तेमाल करने लगते हैं, लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करने से नुक़सान और आदत पड़ने का ख़तरा भी हो सकता है।
एलर्जी का मौसम शुरू होने से पहले ही इलाज शुरू करें :
अक्सर लोग तब दवा शुरू करते हैं जब लक्षण दिखने लगते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। बेहतर परिणाम के लिए एलर्जी सीज़न शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले ही दवाइयां या घरेलू उपचार करने चाहिए।
1. भाप लेना (Steam Inhalation) : गर्म भाप नाक के अंदर जमी हुई बलगम (mucus) को ढीला करती है, जिससे वह आसानी से बाहर निकल जाती है और सूजन कम होती है।
2. गर्म सूप : एलर्जी के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत ज़रूरी है। गरमा-गरम वेजीटेबल या चिकन सूप न केवल गले की खराश में आराम देता है, बल्कि इसकी गर्माहट से बंद नाक भी खुलती है।
3. काढ़ा: अदरक, तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा या हल्दी वाला दूध पीने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है, जिससे आपका शरीर एलर्जी से बेहतर लड़ पाता है।
4. कपूर का इस्तेमाल: कपूर (Camphor) अपनी तेज़ खुशबू और हीलिंग गुणों के लिए जाना जाता है। एक साफ़ रुमाल में कपूर का छोटा टुकड़ा बांधकर उसे बीच-बीच में सूंघने से बंद नाक तुरंत खुल जाती है और सांस लेना आसान हो जाता है। छोटे बच्चों को ऐसे सीजन में ये चीजें करना घातक हो सकता है इसलिए बिना डॉक्टर के सलाह लिए ऐसा करना उचित नहीं होगा। कपूर को सीधे त्वचा पर रगड़ने या नाक के बहुत अंदर ले जाने से बचें, बस इसकी खुशबू ही काफी असरदार होती है।
एक ट्रायल में पाया गया कि जिन लोगों ने पराग (पोलन) का मौसम शुरू होने से चार हफ्ते पहले स्प्रे या घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करना शुरू किया, उन्हें उन लोगों की तुलना में ज़्यादा राहत मिली, जिन्होंने लक्षण आने के बाद इलाज शुरू किया।
दवा नियमित रूप से लें, भले ही उस दिन लक्षण न हों :
डॉक्टर कहते हैं कि “जब लोग कहते हैं कि दवा काम नहीं कर रही, तो इसके पीछे आमतौर पर दो कारण होते हैं- या तो दवा सही तरीके से नहीं ली जा रही होती है, या नियमित रूप से नहीं ली जा रही होती है.”ऐसे में रोज़ एक ही समय पर दवा लें, चाहे उस दिन लक्षण हों या नहीं, साथ ही, दवा की सही मात्रा का पालन करना भी ज़रूरी है। हमेशा डॉक्टर के दिए गए सलाह और दवाइयों के डोज का विशेष ध्यान रखें।
एलर्जी बढ़ाने वाले कारणों से बचें:
अक्सर लोग दवाइयां लेते हैं किंतु खुद के बचाव के लिए कुछ नहीं करते, दवा के अलावा, उन चीज़ों से दूरी बनाना भी ज़रूरी है जो एलर्जी बढ़ाती हैं. जैसे- खिड़कियां बंद रखना, यहां तक कि रात में भी, बाहर जाते समय सनग्लासेस या मास्क पहनना।
बाहर से आने के बाद अच्छी तरह हाथ-मुंह धोना या नहाना भी ज़रूरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि जैसे एलर्जी पैदा करने वाले तत्व आपके बालों और चेहरे पर चिपक जाते हैं. ये न सिर्फ़ आपको परेशान करते रहते हैं, बल्कि आपके बिस्तर और फ़र्नीचर तक भी फैल सकते हैं, जिससे बीमार होने का खतरा और भी बढ़ सकता है।
अगर परेशानी बनी रहे, तो डॉक्टर से संपर्क करने में देरी न करें :
कई लोग हे फ़ीवर को आम मौसमी समस्या मानकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। लेकिन ऐसा करना सही नहीं है और यह नुक़सानदायक भी हो सकता है।यह समस्या कम समय और लंबे समय दोनों में आपकी जीवन गुणवत्ता, सांस लेने की क्षमता, नींद और बच्चों में पढ़ाई पर असर डाल सकती है।
अमेरिका के न्यू जर्सी में बाल एलर्जी विशेषज्ञ और बच्चों में एलर्जिक राइनाइटिस पर 2023 की एक समीक्षा के लेखक बैरी कोहेन कहते हैं, “अक्सर लोग इसे यह कहकर टाल देते हैं कि ‘अरे, ये तो बस नाक बहने की मामूली समस्या है’, लेकिन अगर आप साल में तीन महीने तक भी इससे परेशान रहते हैं, तो यह एक गंभीर बात है।
अगर आप सही तरीके से इलाज कर रहे हैं और फिर भी राहत नहीं मिल रही, तो अपने फैमिली डॉक्टर से ज़रूर मिलें।कुछ मामलों में यह हे फ़ीवर नहीं, बल्कि अस्थमा या सांस से जुड़ी कोई अन्य बीमारी भी हो सकती है।यहां तक कि अगर यह हे फ़ीवर ही हो, तब भी कुछ लोगों को अन्य इलाज जैसे एलर्जन इम्यूनोथेरेपी से फ़ायदा मिल सकता है। यह इलाज लंबे समय तक गंभीर लक्षणों को कम करने में मदद करता है, जिससे आप बिना परेशानी के गर्मियों का आनंद ले सकें।
“यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी गंभीर स्थिति में विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह सर्वोपरि है।”
2026–2030 में education system पूरी तरह कैसे बदलने वाला है?













